फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Markets filled with activity on Dhanteras, business worth Rs 185 crores

Panchkula News: धनतेरस पर पटे बाजार, 185 करोड़ का हुआ कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Markets filled with activity on Dhanteras, business worth Rs 185 crores
सुबह से देर रात तक बाजारों में हुई जमकर खरीदारी, दुकानदार बोले- धनतेरस की खरीदारी दो दिन होगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। धनतेरस पर मंगलवार को जिले के बाजार गुलजार रहे। सुबह से ही बाजारों में ग्राहक उमड़ने लगे थे। बर्तन, सराफा, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, सजावटी सामान, गिफ्ट गैलरी और मिठाई की दुकानें पटे नजर आए। पार्किंग फुल होने की वजह से सड़कों पर शाम तक रुक रुककर जाम लगता रहा। जिले के बाजारों में 185 करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है।
धनतेरस पर लोगों ने सबसे ज्यादा ऑटोमोबाइल में रुचि दिखाई है। वाहनों की बिक्री से 110 करोड़ की आय होने का अनुमान है। इसी तरह सोने और चांदी के सामान की भी जमकर खरीदारी हुई।व्यापारियों के अनुसार सोने-चांदी पर 20 करोड़, मिठाई-गिफ्ट पर 20 करोड़, बर्तन बाजार में 25 करोड़ और कपड़ा मार्केट में 15 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
विज्ञापन

धनतेरस पर सुबह से ही सेक्टर-7, 8, 9, 11, 15 सहित अन्य बाजारों में देर रात तक खरीदारी चलती ही। अनेक जगह लोगों ने पहले दिए आर्डर उठाए। लड़ियों और फूलों से सजे बाजारों में रौनक नजर आई। जगह-जगह दुकानों के बाहर लोग टेंट लगाकर सामन बेच रहे थे। दुकानदारों ने ग्राहकों को सामान खरीदने पर लक्की ड्रॉ सहित अन्य आकर्षक ऑफर दिए। धनतेरस पर उमड़ी भीड़ की वजह से पार्किंग फुल नजर आई। इस वजह से सुबह से देर रात तक बाजारों में जाम के हालात रहे। लोगों को वाहन पार्क करने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन खरीदने पहुंचे लोग
धनतेरस पर लोगों ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पहले से ही प्री बुकिंग करवाई हुई थी। मंगलवार को अलग-अलग कंपनियों के शो रूमों में ग्राहक वाहनों की खरीदारी करने के लिए दुकानों पर पहुंचे। मारुति सुजुकी कंपनी के जीएम मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस बार लोग दो दिन धनतेरस मना रहे हैं। इसलिए लोगों ने दोनों दिनों के लिए वाहनों की प्री बुकिंग करवाई है। इस बार अलग-अलग कंपनियों के दोपहिया और चार पहिया वाहनों का करीब 110 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।



मिठाई गिफ्ट्स की दुकान पर रही भीड़
सेक्टर-11 अनुपम स्वीट्स के दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि धनतेरस पर लोग मिठाई और गिफ्ट्स की दुकानों पर देर रात तक खरीदारी करने पहुंचे। दुकानों पर पूरे दिन भीड़ रही। बहुत सी कंपनियों के मालिकों ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट्स उपहार में दिए। अनुमान है कि शहर में मिठाई का करीब बीस करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।


बर्तन बाजार में रही मारामारी
बर्तनों की बिक्री से करीब 25 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। सेक्टर-9 गर्ग किचन कलेक्शन के संचालक रविंदर गर्ग ने बताया कि शहरवासियों ने करीब 25 करोड़ रुपये बर्तनों की खरीदारी पर खर्च किए हैं।


कपड़ा मार्केट में भी रही धूम
सेक्टर-25 दुर्गा क्लॉथ हाउस के संचालक ने बताया कि ग्राहकों ने इस बार धनतेरस पर पिछले साल के मुताबिक अच्छी खरीदारी की है। इस बार कपड़ा कारोबारियों को करीब पंद्रह करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान है।



सराफा बाजार में हुई अच्छी खरीदारी
पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान दीप कृष्ण चौहान ने बताया कि धनतेरस पर लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। लोगों पहले से ही ज्वेलरी की प्री-बुकिंग करवा लेते हैं। लोगों ने इस बार अच्छी खरीदारी की है। दुकानदारों को अच्छा मुनाफा हुआ है। इस साल सराफा बाजार की करीब बीस करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed