फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Market ready, now only waiting for farmers

Panchkula News: मंडी तैयार, अब केवल किसानों का इंतजार

Tue, 04 Apr 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Market ready, now only waiting for farmers
- सुचारू रूप से चल रहा सरसों की खरीद और उठान का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा सरकार की तरफ से गेहूं की खरीद शुरू किए जाने के बाद जिले की तीनों मंडियों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मगर अभी तक किसी भी मंडी में कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है। मंडियों में किसानों के लिए सफाई और पानी की व्यवस्था कर दी गई है।
जिले में गेहूं की खरीद तीन जगह होती है। इसके लिए पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी में मंडियां बनाई गई हैं। सभी जगह गेहूं का रखने की व्यवस्था की गई है। रात के समय किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए मंडियों में लाइटिंग की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी 3.5 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद
जिले में पिछले साल तीनों मंडियों में करीब साढ़े तीन लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। सबसे ज्यादा गेहूं बरवाला मंडी में खरीदा गया था। रायपुररानी मंडी के सचिव नवदीप ने बताया कि पिछले साल 1.27 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। बरवाला मंडी के सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि पिछले साल 1.17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। वहीं पंचकूला में 1.16 लाख क्विंटल गेहूं किसान लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरपाल और फड़ का भी किया प्रबंध
गेहूं की खरीद के दौरान अगर बारिश आती है तो उसे भीगने से बचाने के लिए तिरपाल और फड़ की व्यवस्था की गई है। गेहूं की बोरियां को फड़ पर रखा जाएगा ताकि बारिश का पानी उनके नीचे से निकल सके। वहीं भीगने से बचाने के लिए उन बोरियां पर तिरपाल ढंका जाएगा।


मंडी में गेहूं लेकर पहुंचने वाले किसानों से लिए सुविधाओं की उचित व्यवस्था की गई है। यहां किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंडी में बिजली और पानी की सुविधा किसानों को मिलेगी। - सुमनलता, सचिव, मंडी बोर्ड पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed