{"_id":"68bdb3c357c8203323095bcf","slug":"many-villages-are-still-submerged-in-water-in-amritsar-panchkula-news-c-59-1-asr1003-114051-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमृतसर में अभी भी कई गांव पानी में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमृतसर में अभी भी कई गांव पानी में डूबे
Sun, 07 Sep 2025 10:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिले में रविवार सुबह हुई बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी, लेकिन कुछ देर मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली। अगर बारिश तेज होती है तो बाढ़ ग्रस्त इलाके में लोगों की मुशिकलें और बढ़ सकती थी। जिले में बहुत सारे इलाकों से पानी निकल गया और अन्य से धीरे-धीरे कम हो रहा है। बावजूद इसके रावी दरिया के आस-पास के क्षेत्रों के दर्जनों ही गांव अभी भी पानी में डूबे हैं। सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 500 से ज्यादा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
वहीं, डीसी साक्षी साहनी ने सोमवार को भी जिले के सभी स्कूल और काॅलेज बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक विद्यार्थियों को छुट्टी रहेगी, जबकि अध्यापक स्कूल जाएंगे। प्रबंधकों की ओर से स्कूलों की इमारतों की अच्छे से जांच कर और साफ-सफाई करवा कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी होगी। नौ सितंबर से स्कूल-काॅलेज नियमित रूप से लगाए जा सकेंगे।