फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Many organizations protest against stilt plus 4 buildings

पंचकूला: स्टिल्ट प्लस 4 भवनों के विरोध में उतरी कई संस्थाएं

Thu, 09 Feb 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Many organizations protest against stilt plus 4 buildings
पंचकूला। एचएसवीपी की स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवन बनाए जाने के तरीके का विभिन्न संस्थाओं ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ लोगों ने इस समस्या पर सकारात्मक रुख अपनाने पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का आभार भी जताया है। फोरा अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने कहा कि शहर के जो सेक्टर काफी पुराने हैं और पूरी तरह विकसित हैं, वहीं इस तरह के भवन नहीं बनाए जाने चाहिए। लोगों ने भारी कीमत देकर मकान खरीदे हैं। उनकी धूप और हवा नहीं रुकनी चाहिए। कुछ लोगों के मकानों में दरारें भी आ रही हैं इसलिए पुराने और पूर्ण रूप से विकसित सेक्टरों को इससे बाहर कर देना चाहिए। वहीं, अगर एचएसवीपी कोई नया सेक्टर बनाना है या विकसित करता है तो इस तरह के भवन बनाए जा सकते हैं। वहां उसी स्तर पर पानी, सीवरेज और पार्किंग की सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाए। इस तरह के भवन बनने से लोगों को कम कीमत पर मकान उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन


सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया आभार
सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवन के निर्माण के मुद्दे को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सीएम के सामने उठाए जाने पर खुशी जताई गई। एसोसिएशन ने इसके लिए ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। प्रधान एसके नैय्यर ने कहा कि वर्तमान में शहर की सबसे बड़ी समस्या यही है। अगर इसका समाधान होता है तो लोगों को बहुत राहत मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान लिल्ली बाबा, भीमसेन नंदवानी और महासचिव सुनील जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed