{"_id":"61fff9b1091c9b7f3c2f9fe8","slug":"many-leaders-including-cm-welcomed-rahul-gandhi-panchkula-news-pkl441295363","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम समेत कई नेताओं ने किया राहुल गांधी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम समेत कई नेताओं ने किया राहुल गांधी का स्वागत
विज्ञापन
हलवारा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 12:30 बजे एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से लुधियाना के लिए रवाना हुए। आगमन के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। राहुल गांधी के स्वागत के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय, मंत्री भारत भूषण आशु, रायकोट से पार्टी प्रत्याशी कामिल अमर सिंह बोपाराय एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी का काफिला लुधियाना के लिए रवाना हो गया।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए कसबा गुरुसर सुधार से एयरफोर्स स्टेशन हलवारा तक पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर खड़े थे। गांधी के काफिले पर फूलों की खूब बारिश हुई। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
स्वागत के लिए सबसे पहले सिद्धू व आखिर में पहुंचे चन्नी
राहुल गांधी के स्वागत के लिए सबसे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे थे, जबकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सबसे आखिर में हलवारा स्टेशन में दाखिल हुए। उनके चेहरे में खामोशी और चिंता दिखाई दे रही थी। एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के एंट्री प्वाइंट पर सभी नेताओं के वाहनों की गहन जांच की गई। पार्टी के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि वो सक्रिय राजनीति करते रहेंगे और पार्टी जिसे भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी उन्हें मंजूर होगा।
विज्ञापन
आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां
राहुल गांधी के केहलवारा आगमन के चलते उनके स्वागत में आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ीं। लुधियाना-बठिंडा राज्य मार्ग को कांग्रेस के झंडों से सराबोर कर दिया गया। सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर झंडों से भरे हुए थे। दुकानों-इमारतों पर कांग्रेस के झंडे फहराए गए।