फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manu brought honor to the entire country by winning two medals: CM

Panchkula News: मनु ने दो पदक जीतकर पूरे देश का मान बढ़ायाः सीएम

Fri, 09 Aug 2024 10:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Manu brought honor to the entire country by winning two medals: CM
मुख्यमंत्री ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से की मुलाकात
विज्ञापन

देश के लिए पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने शूटर का किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अपने चंडीगढ़ निवास पर शूटर और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मनु भाकर और उनके परिवार को बधाई दी।
मान ने कहा कि पेरिस में शूटिंग प्रतियोगिताओं में दो पदक जीतकर मनु ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। यह निशानेबाज युवाओं के लिए आदर्श बनकर उभरी है और उसकी उपलब्धियां उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए नाम कमाने के लिए प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री ने इस युवा खिलाड़ी को अपनी सरकार की नई खेल नीति के बारे में जानकारी दी, जिसका उद्देश्य पंजाब में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका मकसद एक ओर युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है, वहीं दूसरी ओर नशे की समस्या को जड़ से खत्म करना है। मान ने भारतीय खिलाड़ियों, खासकर पंजाब और हरियाणा के खिलाड़ियों की सराहना की, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनु भाकर ने मुलाकात के लिए समय देने और सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने पंजाब में खेलों के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से की गई पहलों और खेल नीति की प्रशंसा की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करने की वकालत की ताकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीते जा सकें।

सीएम ने रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बधाई दी
सीएम मान ने इस मौके पर भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और अब पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश के लिए सम्मान अर्जित किया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस युवा खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को उनके नक्शे-कदम पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed