{"_id":"5daa22588ebc3e93c52f1094","slug":"manoj-parida-advisor-announces-special-casual-leave-panchkula-news-pkl354286377","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 को हरियाणा में मतदान, चंडीगढ़ में काम करने वाले कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 को हरियाणा में मतदान, चंडीगढ़ में काम करने वाले कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने सभी विभागों में हरियाणा के निवासियों के लिए स्पेशल कैजुअल लीव की घोषणा की है। वीरवार को प्रशासन ने शहर की सभी फैक्ट्रियों में पेड लीव की घोषणा की थी। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने यह निर्देश मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जारी किए हैं ताकि शत-प्रतिशत मतदान के साथ मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन, बोर्ड, कारपोरेशन, इंस्टीट्यूशंस, इंडस्ट्रीज, फैक्ट्रीज, प्राइवेट सेक्टर, दुकानें व अन्य जगहों पर काम करने वाले हरियाणा के लोग, जिनका हरियाणा के किसी भी जिले में वोट है, उन्हें 21 अक्तूबर को स्पेशल कैजुअल लीव प्रदान की जाएगी ताकि वह विधानसभा चुनाव में वोट दे सकेंगे। इसके अलावा डेलीवेजेज कर्मचारियों के लिए भी पेड लीव की घोषणा की गई है। आदेशों में कहा गया है कि 21 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन किसी भी दशा में हरियाणा के किसी भी जिले से संबंध रखने वाले कर्मचारियों से काम न लिया जाए।