फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manohar Biplab decided the roadmap of Mission 2024

Panchkula News: मनोहर बिप्लब ने तय किया मिशन 2024 का रोडमैप

Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Manohar Biplab decided the roadmap of Mission 2024
चंडीगढ़। साल 2024 के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और हरियाणा सरकार अभी से मैदान में उतरने की तैयारियों में जुट गई है। दो दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के प्रभारी विप्लव देव के बीच हुई लंबी मंत्रणा में चुनावों को लेकर रोडमैप किया किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के बीच भी सरकार और संगठन को लेकर मंथन किया गया। प्रभारी द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर अब आगामी कुछ दिनों में भाजपा और सरकार जनता में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में अब तक हरियाणा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही प्रदेश के बड़े मुददों पर मंथन किया गया। इसके अलावा, पार्टी के संगठन को और मजूबत करने के लिए भी सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा और आम चुनावों को लेकर चर्चा की गई। दोनों दिग्गजों ने पार्टी की रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए खाका खींचा। इसके लिए बकायदा अभी से दो साल का कार्यक्रम तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके तहत सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही संगठन के तौर पर प्रदेश, जिला, ब्लाक और बूथ स्तर पर बैठकें करने के लिए कहा गया है, ताकि जमीनी स्तर का फीडबैक शीर्ष नेतृत्व के पास पहुंच सके। हरियाणा में इस समय लोकसभा की दसों सीटें भाजपा की हैं। भाजपा हर हाल में चाहेगी की उनका वर्चस्व बरकरार रहे। इसके लिए सांसदों से भी फीडबैक लिया गया जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों के साथ बैठक की और उनके क्षेत्र के मुद्दों को जाना था। ऐसे में जल्द ही हरियाणा सरकार और संगठन जमीन पर अपने अपने स्तर से 2024 विजय के अभियान जुटते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed