फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manmohan government did not implement the recommendations of Swaminathan Committee for 10 years : Iqbal Singh Lalpura

मनमोहन सरकार ने 10 साल तक लागू नहीं की स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें : इकबाल सिंह लालपुरा

Mon, 11 Apr 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Manmohan government did not implement the recommendations of Swaminathan Committee for 10 years : Iqbal Singh Lalpura
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि मनमोहन सरकार ने 10 साल तक स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं किया था, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार अब तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतार चुकी है। लालपुरा रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लालपुरा ने कहा कि किसानों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की मांग को लेकर गठित स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को मनमोहन सिंह सरकार ने 10 साल तक ठंडे बस्ते में डाले रखा। मोदी सरकार ने उसे लागू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसलों पर लागत मूल्य का डेढ़ गुना एमएसपी देने का निर्णय लिया। मोदी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल में अब तक रबी और खरीफ फसलों की एमएसपी चार बार बढ़ाई जा चुकी है। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करके के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। 11,632 प्रोजेक्ट के लिए अब तक 8,585 करोड़ रुपये ऋण की मंजूरी दी जा चुकी है। किसानों को डीएपी खाद की प्रति बोरी पर 1,200 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। ऑनलाइन मंडीकरण के लिए करीब 1.73 करोड़ किसान इस ऑनलाइन मंडी से पंजीकृत हो चुके हैं और इसके माध्यम से अब तक करीब 1.87 लाख करोड़ का व्यापार हो चुका है। गन्ना किसानों को बकाए का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed