फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mandi Board's EIC sent to judicial custody

Panchkula News: मंडी बोर्ड के ईआईसी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mandi Board's EIC sent to judicial custody
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। वीरवार को एसीबी ने दोपहर बाद हरियाणा मंडी बोर्ड के ईआईसी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ईआईसी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब एसीबी द्वारा रिश्वत व कमीशन के चल रहे खेल में कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं उसका पता किया जा रहा है। साथ ही ठेकेदार ने जिन-जिन जिलों की पेमेंट पेंडिंग की शिकायत दी थी उन जिलों के एक्सईएन से भी एसीबी पूछताछ कर सकती है। देखना यह है कि अब ईआईसी के बाद इस रिश्वत व कमीशन के खेल में मंडी बोर्ड का कौन सा आरोपी एसीबी के शिकंजे में आएगा।


बता दें कि सोनीपत के मोहित कुमार ने एसीबी से हरियाणा के अलग-अलग जिलों में करीब 4 करोड़ रुपए के किए गए काम की पेमेंट के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में यह भी बताया था कि पेमेंट के फाइनल अप्रूवल के लिए मंडी बोर्ड के ईआईसी मोहिंदर सिंह द्वारा 5 लाख रुपए रिश्वत व कमीशन के मांगा जा रहा है। जिसके बाद एसीबी द्वारा टीम बनाकर ठेकेदार को रिश्वत का पैसा ईआईसी के केबिन में देने के लिए भेजा गया और उसी समय उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मोहित ने ईआईसी पर यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले ट्रेड लाइसेंस के लिए ईआईसी ने रिश्वत लिया था। बता दें कि कुछ महीने पहले भी हरियाणा मंडी बोर्ड की एक महिला अधिकारी को रिश्वत मामले में एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed