फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manager of private bank accused of stopping the car and snatching three and a half lakh rupees and gold chain

Panchkula News: निजी बैंक के मैनेजर ने लगाया गाड़ी रोककर साढ़े तीन लाख रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप

Sat, 02 Mar 2024 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Manager of private bank accused of stopping the car and snatching three and a half lakh rupees and gold chain
पिंजौर। गांव नानकपुर निवासी निजी बैंक के एरिया मैनेजर पर हमला कर उनसे साढ़े तीन लाख रुपये सहित सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता अमित नेगी निवासी गांव नानकपुर ने बताया कि बैंक से वह रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर आ रहा था। जब वह सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो उसी दौरान तीन गाड़ियों में करीब 15 लड़के सवार होकर आए। उनके हाथों में तलवार समेत दूसरे हथियार थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी को रोककर उसे नीचे उतारा और उसके सिर पर बंदूक रख दी। आरोपी बिंदर खुहवाला, नीटू खुहवाला, सोनू नोल्टा, गौरी पंडित, अकू और मीतू ने उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपये और गले से करीब पांच तोले सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने मौके पर दो हवाई फायर कर उसे जान से मारने की धमकी दी। मढ़ावाला चौकी इंचार्ज एसआई मान सिंह ने बताया कि जांच में लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है। जांच में रुपये और सोने की चेन छीनने का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed