{"_id":"6ab979dcfd056d715d01af3a","slug":"manager-arrested-for-serving-hookah-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141919-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हुक्का पिलाने के आरोप में मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हुक्का पिलाने के आरोप में मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने नॉर्थ पार्क सोहो में छापेमारी कर अवैध निकोटिन हुक्का पिलाने के आरोप में मैनेजर अभिषेक को काबू किया है।
पुलिस ने मौके से चार हुक्के, चिलम और निकोटिन फ्लेवर के तीन पैकेट बरामद किए। बरामद सामग्री के सैंपल निकोटिन की जांच के लिए एफएसएल भेजे जाएंगे। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नॉर्थ पार्क सोहो में अवैध रूप से निकोटिन हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की।
वहां मैनेजर अभिषेक मौजूद मिला और चार हुक्के चिलम समेत चलते मिले। इनमें दो गोल्डन, एक नीला और एक ब्राउन रंग का था। मौके से एस्ट्रीम ब्रेन फ्रीजर लिखे तीन पैकेट भी मिले। पुलिस ने हुक्कों से कोयले हटाकर प्रत्येक के दो-दो सैंपल लिए और सील कर दिए। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद