फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man who set himself on fire at stadium dies

Panchkula News: स्टेडियम में खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत

Mon, 23 Feb 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Man who set himself on fire at stadium dies
पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम, आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह सेक्टर-20 का निवासी था और मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला था।
फिलहाल शव को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार शनिवार को साहिल ने स्टेडियम परिसर में फटे-पुराने कपड़ों में आग लगाकर स्वयं को जला लिया था। घटना की सूचना मिलते ही वहां मौजूद लोगों ने डायल-112 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। हालत गंभीर होने के कारण उसे स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई), चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-20 थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहिल कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी भी कुछ महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed