फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man shot and robbed of purse and jewellery

Panchkula News: व्यक्ति को गोली मारकर पर्स व जेवर लूटे

Sun, 12 Oct 2025 09:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 12 Oct 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Man shot and robbed of purse and jewellery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात ममदोट के सत्संग घर के पास हुई। हमले में घायल हुआ व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। बदमाश नकदी, बच्चों के नए कपड़े और सोने की बालियां लूट कर भाग निकले। थाना ममदोट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

बस्ती पठाना वाली निवासी मुस्कान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति गगन के साथ बाइक पर फिरोजपुर से ममदोट लौट रही थी। वे फिरोजपुर से अपने बच्चों के नए कपड़े व अन्य सामान लेकर लौट रहे थे। ममदोट के सत्संग घर के पास बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पति की पसली पर गोली मार दी। इससे उसके पति जख्मी हो गए। इसके बाद आरोपियों ने गगन का पर्स, बच्चों के नए कपड़े और उसके कानों में पहनी सोने की बालियां लूट लीं। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed