फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man murdered in Panchkula mother identified after three days

पंचकूला में व्यक्ति की हत्या: तीन दिन बाद हुई पहचान, ढूंढ रही थी मां, शरीर पर मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Jan 2025 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Jan 2025 05:53 PM IST
सार

पंचकूला के पिंजौर के ढालुवाल और गांव रायपुर के रास्ते में पुल के पास तीन दिन पहले (23 जनवरी) को जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की तीन दिन बाद पहचान हो पाई है।

विज्ञापन
Man murdered in Panchkula mother identified after three days
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के पिंजौर के ढालुवाल और गांव रायपुर के रास्ते में पुल के पास तीन दिन पहले (23 जनवरी) को जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की तीन दिन बाद पहचान हो पाई है। मृतक गांव रतपुर का रहने वाला 40 वर्षीय निश्चल शर्मा है। मृतक की मां ने उसकी पहचान की है। मामला हत्या से जुड़ा है। पुलिस ने भी इस मामले को लेकर जांच तेज कर दी है। पुलिस हत्या ने भी व्यक्ति की हत्या का शक जताया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को किया गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी पिंजौर रूपेश चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम सेक्टर-2 सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा किया गया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी पिंजौर रूपेश चौधरी ने बताया कि मृतक निश्चल पिंजौर थाने के अंतर्गत गांव रतपुर का रहने वाला था और ऑटो रिक्शा में सवारियां बिठाता था। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से वार करने के निशान पाए गए हैं। ऑटो चालक की हत्या के पीछे क्या कारण हैं, इसको लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है। मृतक निश्चल की अभी शादी नहीं हुई थी, इसलिए अपनी मां के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और नई जानकारी पुलिस को मिल पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed