फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man in car chased and beaten, 40 thousand rupees snatched

Panchkula News: कार सवार व्यक्ति का पीछा कर की मारपीट, 40 हजार रुपये छीने

Tue, 28 May 2024 05:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Man in car chased and beaten, 40 thousand rupees snatched
पंचकूला। सेक्टर-28 के समीप कार सवार को पीटने और 40 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, बठिंडा पंजाब निवासी करतार सिंह ने शिकायत में बताया कि वे 25 मई की रात करीब 12 बजे प्लाटों की पेमेंट लेकर मुबारकपुर क्रशर जोन से अपने फ्लैट की तरफ जा रहा था। गांव ककराली में घग्घर नदी से ग्रेवर से भरी ट्रालियां निकल रहीं थीं। वह कुछ देर वहां रुक गया। उसी दौरान कुछ लड़के उसके पास आए और बोले कि यहां पर क्यों खड़े हो। मौके पर पंजाब पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा हुआ था। इसके बाद उक्त लोग गाली-गलोज करने लगे। माहौल बिगड़ता देखकर वह वहां से निकल गया। कुछ दूर चलने के बाद मालूम हुआ कि कुछ गाड़ियों में लोग उसका पीछा कर रहे हैं। रामगढ़ पार करते ही सेक्टर-27 व 28 पेट्रोल पंप के पास सफेद रंग की स्कोर्पियो ने उसकी गाड़ी को साइड मार दी। तीन गाड़ियों में सवार करीब 7-8 आरोपियों ने उसको घेरकर मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने उसके सिर पर रिवाल्वर तानकर कलेक्शन के करीब 40 हजार रुपये छीन लिए। जाते-जाते धमकी देकर कहा कि अगर हमारी शिकायत की या कोई कानूनी कार्रवाई की तो तुझको गोली मार देंगे। इसके बाद वे जैसे-तैसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed