फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man hit by bus near Gandhi Chowk, dies

गांधी चौक के समीप बस की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

Thu, 08 Jul 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Man hit by bus near Gandhi Chowk, dies
कालका। गांधी चौक के समीप मंगलवार देर रात करीब एक बजे एक टूरिस्ट बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी चौक, खटीक मोहल्ला के समीप पीसीआर की 26 नंबर गाड़ी खड़ी थी। इस दौरान पीसीआर में तैनात पुलिस कर्मियों ने देखा कि एक आदमी गांधी चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर चौक के पास खड़ा था। उन्होंने उसे घर जाने को कहा, पर उसने उनकी बात न सुनी। उसी समय वह परवाणु (हिमाचल प्रदेश) की तरफ से गांधी चौक की ओर आ रही बस की चपेट में आ गया। वहीं बस आगे निकल गई, जिसके तुरंत बाद उसे पीसीआर वाहन में सरकारी अस्पताल कालका में ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसा बस चालक द्वारा बस को गफलत व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। कालका के एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि मृतककी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव कालका एसडीएच के शवग्रह में रखवा दिया गया है। वहीं अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed