{"_id":"672556afdffaefe8e40111d4","slug":"man-falls-from-bridge-into-sukhna-river-saved-by-home-guard-soldiers-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-116772-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुल से सुखना नदी में गिरा व्यक्ति, होमगार्ड जवानों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुल से सुखना नदी में गिरा व्यक्ति, होमगार्ड जवानों ने बचाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-परवाणू बैरियर के समीप बने पुल से एक व्यक्ति अचानक सूखना नदी में जा गिरा। उसको होमगार्ड जवानों की सहायता से बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। होमगार्ड के जवान रघुबीर सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कालका-परवाणू बैरियर के पास ड्यूटी दे रहा था। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि कोई व्यक्ति नदी में गिर गया है।
वह अपने साथियों के साथ नदी में पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति नदी के किनारे बेसुध पड़ा है। उसको दमकल विभाग की टीम की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद एम्बुलेंस में बैठाकर कालका अस्पताल भेजा गया। रघुबीर ने बताया कि उक्त घायल व्यक्ति के सर पर चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि बातचीत करने पर घायल व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह पुल के साथ बनी दीवार के पास लेटा था। अचानक 25 फीट नीचे नदी में जा गिरा।