{"_id":"66e7e55f224a1da40001b025","slug":"man-died-in-accident-in-panchkula-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: रायपुररानी में सड़क हादसे में धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, 100 फुट दूर जाकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: रायपुररानी में सड़क हादसे में धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, 100 फुट दूर जाकर गिरा
Mon, 16 Sep 2024 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रायपुररानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायपुररानी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:56 PM IST
सार
साहिल दूध की डेयरी पर काम की देखरेख करने जाता था और घटना वाली रात करीब 10:30 बजे अपने कार्यस्थल पर जा रहा था। जब वह श्यामपुर गांव के पास पहुंचा, तो एक अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में युवक की माैत
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना क्षेत्र रायपुररानी के अंतर्गत श्यामपुर गांव के निकट 15 सितंबर की रात को एक भीषण सड़क हादसे में युवक साहिल की माैत हो गई। साहिल पिछले तीन साल से एमएसई में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। हादसा इतना भीषण था कि साहिल का सिर धड़ से अलग हो गया।
यह हादसा तब हुआ जब साहिल मोटरसाइकिल से त्रिलोकपुर रोड पर स्थित योगेश कुमार की दूध डेयरी की तरफ जा रहा था। रायपुररानी थाना में दर्ज मामले के अनुसार साहिल के चाचा सोहन सिंह ने बताया कि वह करनाल जिले के असंध क्षेत्र के बाहरी गांव के निवासी हैं। सोहन सिंह ने बताया कि साहिल दूध की डेयरी पर काम की देखरेख करने जाता था और घटना वाली रात करीब 10:30 बजे अपने कार्यस्थल पर जा रहा था। जब वह श्यामपुर गांव के पास पहुंचा, तो एक अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां साहिल का शव सड़क किनारे मिला। उसका सिर धड़ से अलग था और उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पंचकूला के सेक्टर 6 की मोर्चरी में भेज दिया और मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया। मृतक के परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था, इसलिए चाचा सोहन सिंह ने आकर पुलिस को पूरा बयान दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे की सूचना साहिल के मालिक योगेश कुमार ने पुलिस को दी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।