फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man arrested for accepting bribe of Rs 75,000, case registered against sub-inspector

Panchkula News: 75 हजार रुपये की रिश्वत लेता व्यक्ति गिरफ्तार, सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for accepting bribe of Rs 75,000, case registered against sub-inspector
धोखाधड़ी के आरोपी के पक्ष में कमजोर केस बनाने और प्रताड़ना से बचाने के लिए मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की रिकॉर्डिंग ने खोला पूरा खेल

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पंचकूला ने आर्थिक अपराध शाखा से जुड़े एक रिश्वतकांड का भंडाफोड़ किया है। एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता नितिन निवासी ढकोली की शिकायत पर पारस, निवासी सेक्टर-21 पंचकूला को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते सेक्टर-20 सब्जी मंडी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर के कहने पर पारस ने व्यक्ति से रिश्वत की रकम ली। एसीबी ने इस मामले में पारस के साथ-साथ सब-इंस्पेक्टर जोरा सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता नितिन ने बताया कि वह 5 दिसंबर को जींद से पंचकूला आ रहा था तभी उसके मोबाइल पर पारस नामक युवक का फोन आया। पारस ने बताया कि सेक्टर-12 स्थित आर्थिक अपराध शाखा ने लोन फ्रॉड मामले में नितिन के परिचित राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि जांच अधिकारी एसआई जोरा सिंह ने राहुल के खिलाफ केस कमजोर करने और हिरासत में उसे किसी प्रकार की शारीरिक हानि न पहुंचाने के बदले 7 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। पारस ने नितिन पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाया और अपने फोन से राहुल से भी बातचीत करवाई। बाद में पारस ने नितिन को एसआई जोरा सिंह से भी मिलवाया जिसने कहा कि मामला पारस के माध्यम से ही निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन ने दबाव में आकर आर्थिक अपराध शाखा के बाहर पारस को 50 हजार रुपये दिए जिसे पारस ऑफिस के अंदर एक कर्मचारी को दे आया। इसके बाद पारस ने नितिन से और 75 हजार रुपये की मांग की।


रिकॉर्डिंग बनी सबूत, ट्रैप में फंसा पारस
लगातार दबाव से परेशान होकर शिकायतकर्ता नितिन ने पारस के साथ हो रही बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली और एसीबी को शिकायत दी।सतर्कता विभाग ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैप टीम का गठन किया। शिकायतकर्ता की गई 75 हजार रुपये की राशि जैसे ही पारस ने स्वीकार की एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। पारस रिश्वत की रकम पुलिस कर्मियों तक पहुंचाने का दावा कर रहा था। एसीबी ने आरोपी पारस, सब-इंस्पेक्टर जोरा सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed