फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Man accused of stealing twelve lakh cash and laptop arrested

ताला तोड़ बारह लाख कैश और लैपटॉप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2020 08:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Man accused of stealing twelve lakh cash and laptop  arrested
चंडीगढ़। 17 फरवरी को सेक्टर-28 स्थित इलेक्ट्रिक दुकान से बारह लाख रुपये की नगदी, लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के बुलंदशहर के गांव नयागांव निवासी रजनीश उर्फ पांडे है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.35 लाख और लैपटॉप बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 निवासी शॉप मालिक ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी सेक्टर-28 में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। सुबह दुकान से 12 लाख नगदी और लैपटॉप समेत दस्तावेज चोरी हुए थे। दुकान में काम करने वाले नौकर रजनीश को फोन किया तो उसने उठाया नहीं। शिकायत के आधार पर सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरिंदर पटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इससे साफ हुआ कि वारदात को अंजाम रजनीश ने दिया है। इसके बाद सेक्टर-26 थाने तैनात सब इंस्पेक्टर कृष्ण देव व उनकी टीम ने आरोपी के गांव में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से 4.35 लाख नगदी व लैपटॉप बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ रुपये छिपाकर रखे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है जल्द ही उससे बाकी के रुपये बरामद कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed