{"_id":"6317ae8047039670de2d75d6","slug":"malnutrition-free-awareness-campaign-being-run-in-haryana-panchkula-news-pkl4615320162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Awareness campaign : कुपोषण मुक्त हरियाणा के लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Awareness campaign : कुपोषण मुक्त हरियाणा के लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए प्रदेश के सभी गांवों और शहरों में अभियान चलाया गया है। 25962 आंगनबाड़ियों के साथ-साथ पंचायत, पालिका, तहसील से लेकर जिला स्तर पर आयोजन की रफ्तार तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में जल्द अंबाला में राज्य स्तरीय पोषण मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा मुख्यातिथि रहेंगी।
सितंबर राष्ट्रीय पोषण माह के तौर पर मनाया जा रहा है।
पोषण माह महिला एवं स्वास्थ्य, पोषण भी पढ़ाई भी और जल संरक्षण व जल प्रबंधन तीन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है। एक से 30 सितंबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का कहना है कि कुपोषित बच्चों को उचित आहार देने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। गर्भवती महिलाओं के वजन का डाटा इकट्ठा किया जाएगा। इसके अलावा, पोषण अभियान के तहत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के दायरे में पांच-पांच पोषण वाटिका बनाई जाएंगी। वाटिका में उगाई जाने वाली हरी सब्जियां, सहजन, करौंदा और नींबू के गुणों के बारे में जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा।