{"_id":"60db86748ebc3ecc0605c0f6","slug":"malaria-and-dengue-notices-given-to-128-so-far-district-health-department-has-started-preparing-for-prevention-of-malaria-and-dengue-in-the-district-pkl-office-news-pkl4184118125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया और डेंगू.. अब तक 128 को दिया नोटिस, जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मलेरिया और डेंगू से बचाव को लेकर शुरू कर दी है तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया और डेंगू.. अब तक 128 को दिया नोटिस, जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मलेरिया और डेंगू से बचाव को लेकर शुरू कर दी है तैयार
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना से जंग के साथ ही अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मलेरिया और डेंगू को लेकर तैयारी कर ली है। न सिर्फ जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपने दौरे शुरू कर दिए हैं बल्कि लोगों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही टीम ने पानी के कंटेनर चेक करने के लिए करीब 14000 घरों का दौरा किया है।
लारवा मिलने पर कंटेनर को खाली करवाया गया। जून 2021 में मच्छरों के लारवा मिलने पर 128 को नोटिस दिया गया। लारवा डेंसिटी 0.04 व मच्छरों की डेंसिटी 0.02 पाई गई। जून 2021 में ही 33 वाटर बॉडीज में मच्छरों के लारवा को खाने वाली गंबूजिया मछली को छोड़ा गया। खासतौर से बालद्वाला और टिक्कर ताल एरिया में नियमित स्प्रे का पहला राउंड किया जा रहा है। यह 15 जुलाई 2021 को पूरा हो जाएगा। जिला पंचकूला में स्वास्थ्यकर्मियों की 32 टीमों का गठन किया गया है। घर-घर जाकर मलेरिया व डेंगू से बचाव के संबंध में गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
डेंगू की रोकथाम के लिए सिविल सर्जन पंचकूला डॉक्टर जसजीत कौर ने खुद ही फील्ड के दौरे शुरू कर दिए हैं। सिविल सर्जन पंचकूला डॉक्टर जसजीत कौर ने सभी अधिकारियों की मीटिंग लेकर ग्रामीण व शहरी स्तर पर इन बीमारियों से बचाव के सभी उपाय करने के आदेश दिए हैं। जिला स्तर से सिविल सर्जन के अतिरिक्त अनीता वासुदेवा, बॉयोलॉजिस्ट पंचकूला व हेल्थ इंस्पेक्टर की टीम भी सरप्राइज चेकिंग कर रही हैं। जुलाई 2021 को एंटी डेंगू माह के रूप में मनाने की पूर्ण तैयारी की गई है। इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य मलेरिया व डेंगू पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने का है।