फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Major crackdown on illegal mining, 20 vehicles seized in 8 days

Panchkula News: अवैध माइनिंग पर बड़ा वार, 8 दिन में 20 वाहन दबोचे

Mon, 01 Dec 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Major crackdown on illegal mining, 20 vehicles seized in 8 days
पंचकूला। अवैध खनन पर पंचकूला पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 8 दिनों में 17 टिप्पर, 1 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिए। यह अभिया 22 नवंबर से 29 नवंबर तक चलाया गया। इसमें एंटी अवैध माइनिंग की दो विशेष टीमों के साथ रायपुर रानी थाना, रामगढ़ चौकी, बरवाला चौकी और मढांवाला चौकी की स्थानीय पुलिस यूनिटों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


21 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर सिबाश कबिराज ने अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग में अवैध माइनिंग पर कड़ा शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से पूरे जिले में लगातार नाके, औचक रेड और चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए हर वाहन की रिपोर्ट सीधे पुलिस कमिश्नर के कार्यालय भेजी जाती है और वे स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


खुदाई लीज की जांच के लिए सर्वे टीम भेजने की तैयारी
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि खनिज एवं भूविज्ञान विभाग को पत्र लिखकर सर्वेयर टीम भेजने का आग्रह किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खनन लीज़ की सीमाओं और स्वीकृत योजनाओं का पालन हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की संयुक्त कार्रवाई में 20 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। प्रत्येक वाहन की सूचना तुरंत माइनिंग विभाग को दी जाती है, जिसके बाद विभाग आवश्यक कार्रवाई करता है। डीसीपी ने बताया कि अवैध माइनिंग पर पुलिस ने जीरो टॉलरेंस अपनाया है, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी से निगरानी, नियमित गश्त, फ्लाइंग स्क्वॉड की 24×7 ड्यूटी और कमांडो यूनिट को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध वाहन को मौके पर ही रोका जा सके।


पुलिस कमिश्नर सिबाश कबिराज ने कहा कि अवैध खनन प्रकृति के संतुलन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। पंचकूला पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हो और आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित, संतुलित पर्यावरण मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed