कबूतरबाजों पर बड़ी कार्रवाई, 27 आरोपियों से वसूली 35 लाख की रकम, धरपकड़ भी तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कबूतरबाजों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सिफारिश, समझौते और दबाव को दरकिनार कर बड़े कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया है। गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने वाले और कबूतरबाजी में विभिन्न जिलों में दर्ज 28 मामलों के 27 आरोपी एजेंटों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 35 लाख 33 हजार रुपये बरामद किए हैं।
गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार द्वारा गठित एसआईटी पिछले वर्षो में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है। इसके तहत वर्ष 2018-19 में कुछ एजेंटों द्वारा हरियाणा के नौजवानों को अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका भेजा गया। जहां उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और जेल में डाल दिया। इसके काफी समय तक जेल मेें रहने के बाद अमेरिका सरकार ने उन्हें वापस भारत डिपोर्ट कर दिया।
इनकी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा ऐसे एजेंटों के खिलाफ कबूतरबाजी के 254 अभियोग दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कबूतरबाजी के 156 नए मामले दर्ज किए हैं। इन सभी मामलों की जांच यही एसआईटी कर रही है।
एसआईटी प्रमुख भारती अरोड़ा ने बताया कि इससे पहले इसी माह 8 जून तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 27 हो गई है। उनके कब्जे से कुल 35 लाख 33 हजार रुपये की संपत्ति बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ एमीग्रेशन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर धरपकड़ लगातार जारी है।
करनाल में 12 अभियोगों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
करनाल में 12 अभियोगों में वांछित आरोपी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 लाख 90 हजार रुपये बरामद किए हैं। ओम प्रकाश प्रदेश के अनेक युवाओं को कबूतरबाजी के तहत विदेश भेज चुका है। उसके खिलाफ मानव तस्करी का भी आरोप है। इसी प्रकार 5 अभियोगों में लंबे समय से वांछित दीपक नरवाल को पानीपत में गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 1 लाख 48 हजार रुपये बरामद किए है।
बड़ी गिरफ्तारियां
वांछित आरोपी सोमनाथ गाबा को निगदू जिला करनाल में गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 22 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। ऐसी ही आरोपी अमित वशिष्ठ को मधुबन, रविन्द्र कुमार व हरदीप पुत्र बैयन्त निवासी कबूलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी राम सिंह, सूबे सिंह, जगदीश, अमित, राजेंद्र, विक्रम भिवानी, बलवान सिंह पानीपत और महेश अंबाला, किरण पत्नी सिंद्रपाल जालंधर पंजाब, अमन वर्मा जगरावं पंजाब, सुखदीप सिंह, राममेहर पुत्र सुखबीर निवासी दादूपर तथा विशाल पुत्र राजबीर निवासी भादड़ जिला पानीपत को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी राशि जब्त की है।