फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maintenance work of Asia's largest garden completed, will open for tourists on Spring Festival

Panchkula News: एशिया के सबसे बड़े गार्डन की मेंटेनेंस का काम पूरा, वसंत उत्सव पर पर्यटकों के लिए खुलेगा

Sun, 15 Feb 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Maintenance work of Asia's largest garden completed, will open for tourists on Spring Festival
पंचकूला। सेक्टर-5 का कैक्टस गार्डन वसंत उत्सव पर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह गार्डन कुछ महीनों से मेनटेनेंस के चलते बंद है। गार्डन का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। इसे 7 और 8 मार्च को स्प्रिंग फेस्ट के दौरान पीएमडीए खोलने की तैयारी में है। इसमें कैक्टस और सक्यूलेंट की करीब 350 नए पौधों को शामिल किया गया। इसी के साथ यहां कैक्टस की करीब 3700 वेराइटियां हो गई हैं।
विज्ञापन

इनमें फेयरो कैक्टस (ग्राफ्टिंग), जाइमोकैलेशियम, क्लैस्टो कैक्टस, मैमलेरिया गुल्जिमाना, आपेन्शिया, युका (सक्यूलेंट) के साथ कुछ और प्रजातियां शामिल हैं। स्टूडेंट्स इन पर शोध भी कर सकते हैं। इन कांटेदार या फूलों वाले कैक्टस में कई औषधीय गुण भी हैं। वे भी ऐसे, जो कार फ्रेशनर से लेकर डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में भी कारगर है। इसके अलावा यूका में लदे फल के उपरी हिस्से को छीलकर इससे जैम और वोदका भी तैयार की जाती है। यह एक प्रकार के अमेरिकी मूल का सक्यूलेंट है।
विज्ञापन

करीब 8 एकड़ में बने कैक्टस गार्डन में मैक्सिको, अमेरिका सहित अन्य दर्जनों देशों के सक्यूलेंट और कैक्टस की वेराइटियां हैं। यहां कैक्टस के कई पौधे ऐसे हैं जो बीस से तीस साल पुराने हैं। उनके संरक्षण के लिए गार्डन की देखरेख में 15 से 20 लाख रुपये सालाना खर्च आता है। गार्डन की देखरेख करीब पांच से सात माली काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैक्सीरियस प्रिंग्ली से नहीं हटतीं पर्यटकों की निगाहें
फेयरो कैक्टस (ग्राफ्टिंग), जाइमोकैलेशियम, क्लैस्टो कैक्टस, मैमलेरिया गुल्जिमाना, आपेन्शिया, युका (सक्यूलेंट) के साथ कुछ और प्रजातियां हैं, जो गार्डन के सौंदर्य को बढ़ा रहीं हैं। वहीं गार्डन में लगे पैक्सीरियस प्रिंग्ली की ऊंचाई करीब 24 फुट है और खूबसूरती देखते ही बनती है। इसका वजन इतना है कि तेज हवा के झोंके में भी यह गिर नहीं सकता। इसे सुरक्षित रखने के लिए सपोर्ट भी दिया गया है।

क्या-क्या हुआ सिविल वर्क
-पार्किंग एरिया में टाइलें लगाई गई हैं
-ग्लास हाउस की मरम्मत का काम पूरा किया गया है
-ब्रॉकरी की मरम्मत का काम पूरा किया गया है
-सभी जगहों पर पेंट का काम किया गया है
-गार्डन के बिल्डिंग की रिपेयरिंग हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed