फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahindra pickup driver arrested with 227 cases of liquor

Panchkula News: 227 पेटी शराब के साथ महिंद्रा पिकअप चालक गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mahindra pickup driver arrested with 227 cases of liquor
संवाद न्यूज एजेंसीबरवाला। आबकारी विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित जलौली पेट्रोल पंप के नजदीक नाकाबंदी कर महिंद्रा पिकअप से 225 पेटी शराब बरामद की है। गाड़ी में भूसे के थैलों में 175 देसी जबकि 52 पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी। मामले में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चंडीगढ़ से सोनीपत और दिल्ली की तरफ महिंद्रा पिकअप में अंग्रेजी और देसी शराब बेचने ले जा रहा है। आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने अपनी टीम के साथ नाकाबंदी कर इस गाड़ी को रुकवाकर जांच करनी शुरू की तो चालक भागने लगा। टीम के कर्मचारियों ने उसको तत्काल पकड़ लिया। उसकी पहचान बृजेश उर्फ सोनू गांव हाजीपुर जिला फैजाबाद उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

टीम ने महिंद्रा बोलेरो पिकअप की बंद बॉडी गाड़ी की खुलवाकर जांच की तो उसमें भूसे के थैलों में 52 पेटी अंग्रेजी और 175 पेटी देसी शराब लदी थी। टीम के अधिकारियों ने चालक से शराब का लाइसेंस और परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कुछ भी नहीं दिखा पाया। आबकारी विभाग ने गाड़ी को कब्जे में लेकर बरवाला पुलिस चौकी में खड़ी करवा दी। पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आबकारी विभाग की तरफ से भी हरियाणा आबकारी संशोधन के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed