फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maheshpur village, contaminated, water, Diarrhoea, panchkula

महेशपुर गांव में दूषित पानी बंद, पर नहीं रुका डायरिया

Wed, 01 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Maheshpur village, contaminated, water, Diarrhoea, panchkula
दूषित पानी बंद - फोटो : अमर उजाला
महेशपुर गांव में गटर युक्त पेयजल की सप्लाई को भले ही ठीक कर दिया गया है, लेकिन कुछ दिन की इस गड़बड़ी से यहां के लोगों का हाल बेहाल है। दूषित पानी की वजह से यहां बीमारी बढ़ गई है। हुडा टीम ने इस इलाके में सीवरेज लाइन की लीकेज को सीमेंट लगाकर सील कर दी है। पाइप लाइन को रिपेयर कर दिया है। फिर भी सीवरेज का पानी पीने से करीब 50 लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं। यहां पर गांव की सीवरेज के गटर को सड़क से एक फुट नीचे दबा दिया गया है। इससे सड़क के बीच गटर का पता नहीं चलता था।  
विज्ञापन


पिछले काफी समय से सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई मिल रही थी। जिसे पीने से डायरिया हो गया। इसका सही इंतजाम करवाया जाना चाहिए। 
दीपा गांव निवासी

हुडा के कर्मचारियों ने लीकेज ठीक करवा दी है। पानी से बदबू नहीं जा रही है। इस कारण खाना बनाने और पानी पीने के लिए दुकान से खरीदना पड़ रहा है। हुडा प्रशासन को आम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

कस्तूरी, गांव निवासी 
 
पिछले सात दिन से घर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। यहां कई मामले डायरिया के आ चुके हैं। विभाग ने पाइप को ठीक तो कर दिया, लेकिन उनका क्या करें जो लोग बीमार हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवती, गांव निवासी

पानी के पाइप लाइन पुराने हैं। ऐसा सिर्फ यहीं ही नहीं है बल्कि कई स्थानों पर है। यहां सीवरेज और पेयजल पानी की पाइप लाइन एक साथ थी। हुडा को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा भविष्य में न हो। 
 दीपिका, गांव निवासी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed