{"_id":"6161f1fc8ebc3e625240e5f1","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-vis-president-announced-a-grant-of-21-lakhs-to-vaish-aggarwal-sabha-a-program-organized-in-gokul-bhawan-of-raipurrani-pkl-office-news-pkl4295370200","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन जयंती : विस अध्यक्ष ने वैश्य अग्रवाल सभा को 21 लाख देने की घोषणा की, रायपुररानी के गोकुल भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन जयंती : विस अध्यक्ष ने वैश्य अग्रवाल सभा को 21 लाख देने की घोषणा की, रायपुररानी के गोकुल भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
पंचकूला। महाराजा अग्रसेन की 5145वीं जयंती पर रायपुररानी के गोकुल भवन में वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से वैश्य अग्रवाल सभा को 21 लाख रुपये और 2.51 लाख रुपये महाराजा अग्रसेन स्कूल को देने की घोषणा की। ज्ञानचंद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
समारोह की अध्यक्षता पंचकूला जिला परिषद की चेयरपर्सन रितु सिंगला ने की। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विस अध्यक्ष ने पंचकूला निवासी नानकी को हाल में ही भारत की हॉकी टीम की वाइस कैप्टन के रूप में इटली में हुई प्रतियोगिता में भाग लेकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने पंचकूला के उद्योगपति सीबी गोयल और भाजपा नेता बीबी सिंघल समेत अन्य अग्रजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में अग्र समाज ने अपनी बुलंदियों के झंडे गाड़े हैं। चाहे वैज्ञानिक हो, इंजीनियर हो, आईएएस हो, राजनीति हो सभी क्षेत्रों में अग्रवाल समाज के बच्चों की टॉपरों मे गिनती हो रही है। इस मौके पर वैश्य अग्रवाल सभा रायपुररानी के चेयरमैन अरुण सिंगला, प्रधान नंदलाल सिंगला, उपप्रधान सचिन गुप्ता, मुख्य संरक्षक श्याम लाल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, राकेश सिंगला, जयपाल गुप्ता, सभा के संरक्षक अनिल गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, अरुण सिंगला, अनिल सिंगला, सलाहकार कपिल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सचिव डॉ. कमल अग्रवाल, जनित अग्रवाल, संजीव कुमार सिंघल, अंकुर मित्तल, कोषाध्यक्ष विजय गर्ग, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुधीर सिंघल और चंदर सिंघल, सत्यनारायण गुप्ता उपस्थित रहे।