{"_id":"62587df71038290273357a07","slug":"mahadan-vishwas-foundation-organized-a-camp-in-collaboration-with-amar-ujala-foundation-47-donated-blood-pkl-office-news-pkl447677514","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादान : विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, 47 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादान : विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, 47 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने स्थापना दिवस और गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के जन्मोत्सव पर सेक्टर-9 शिवा मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से वीरवार को सेक्टर-9 की मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया। यह कैंप अमर उजाला फाउंडेशन और पीजीआई चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया। इसमें 47 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन शिवा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र कुमार बंसल ने किया। इस मौके पर उनके साथ राजेंद्र गुलाटी और प्राण मनचंदा भी मौजूद रहे। यह कैंप सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चला। कैंप का संचालन पीजीआई ब्लड बैंक की टीम की डॉक्टर अपलक गर्ग ने किया। सभी डोनर्स को ब्लड बैंक टीम द्वारा रिकमेंड रिफ्रेशमेंट दिया गया।
शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, रीटा मनचंदा, पवन कुमार, वीनू कुमारी व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।