फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahadan: Vishwas Foundation organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation, 31 units of blood donated in village Chatan

महादान : विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, गांव चताण में 31 यूनिट हुआ रक्तदान

Mon, 17 Jan 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mahadan: Vishwas Foundation organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation, 31 units of blood donated in village Chatan
बरवाला। विश्वास फाउंडेशन, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, श्री कृष्ण गो सेवा ग्रुप बतौड़ जिला पंचकूला द्वारा रविवार को गांव चताण के कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते हो रही रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगाया गया है। यह शिविर सुबह 10 से दोपहर बाद 2 बजे तक चला। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल पंचकूला के डॉक्टरों की टीम ने 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन का सहयोग रहा ।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन गांव चताण के सरपंच सतीश कुमार ने किया। इस मौके पर उनके साथ किरणपाल, सुरेंदर कुमार, हरवीन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, राजेश कुमार, राजकुमार, रामकरण नंबरदार भी उपस्थित रहे। इस दौरान सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन का व़शेष ध्यान रखा गया। शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, साबुन व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से अविनाश शर्मा, वर्ष शर्मा, प्रदुमन बरेजा ब्लड बैंक के डॉक्टर और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed