फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahadan: 93 devotees donated blood in Mansa Devi temple, Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust organized a camp

महादान : मनसा देवी मंदिर में 93 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया शिविर

Sun, 30 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mahadan: 93 devotees donated blood in Mansa Devi temple, Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust organized a camp
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन, पंचकूला महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला के सहयोग से लगाया गया। इसमें 93 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर सुभाष गुप्ता ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन

श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि आजकल कड़ाके की सर्दी की वजह से सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। हमारी संस्थाओं द्वारा लगभग हर रोज शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, अजय सिंह, आरके गुप्ता, दिव्या गुप्ता व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस मौके पर रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

पिंजौर में 145 लोगों ने किया रक्तदान
गणतंत्र दिवस पर रज्जीपुर और कुंज बिहारी आश्रम सीताराम मंदिर पिंजौर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 145 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में ब्लड बैंक सामान्य अस्पताल पंचकूला और जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ की टीमों द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर रज्जीपुर के भगत सोडी, कृष्ण, परवीन शर्मा, संदीप मेहरा, करण गुप्ता, संजू, गौरव, सोनू, सलाउद्दीन, सुरेंद्र कुमार, अशरफ, कृष्ण अली और पिंजौर के संजीव कुमार, जगदीश चंद्र, अशोक कुमार, पद्म राज शर्मा, मुकेश बस्सी, तरुण, राजीव, शिवम और शिव कांवड़ महासंघ के लक्ष्मण सिंह रावत, गुलशन कुमार, श्याम सुंदर, हेमंत, राजेश शर्मा, सतगुरु, सुशील कुमार और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न, साबुन और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed