फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Maha-cleanliness campaign will be run on the occasion of Guru Ravidas Jayanti

गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में चलेगा महा-सफाई अभियान

Thu, 10 Feb 2022 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Maha-cleanliness campaign will be run on the occasion of Guru Ravidas Jayanti
पंचकूला। 13 फरवरी से गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में महा-सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त महावीर कौशिक ने बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा 13 फरवरी से प्रदेशभर में महा-सफाई अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान की शुरुआत विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली टोहाना विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। महावीर कौशिक ने बताया कि जिले में महा-सफाई अभियान सभी 128 ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा, जिसके लिए चारों खंडों-बरवाला, रायपुररानी, पिंजौर व मोरनी के संबंधित बीडीपीओ को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। बीडीपीओ अपने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं जल संसाधन, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण एवं आजीविका मिशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के सभी ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इन सभी गतिविधियों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

सभी धार्मिक स्थानों की भी होगी सफाई
डीसी ने कहा कि गांवों के साथ साथ सरकारी कार्यालयों और भवनों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। महा-सफाई अभियान के तहत ग्रामीणों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, मनरेगा श्रमिकों व पूर्व सरपंचों की सहभागिता से प्लॉस्टिक वेस्ट को इकट्ठा करने के लिए श्रमदान गतिविधि चलाई जाएगी। इसके अलावा स्वच्छता दस्तों के माध्यम से गांवों में कचरे के ढ़ेरों को हटाया जाएगा। सामुदायिक सदस्यों की सहभागिता से सभी धार्मिक स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार महा-सफाई अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली अन्य गतिविधियों में गलियों, नालों और सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की साफ सफाई और आशा व आंगनबाड़ी वर्करों के माध्यम से महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलप्रीत कौर, डिप्टी डीइओ अंजु ग्रोवर, बीडीपीओ पिंजौर मारर्टिंना महाजन, बीडीपीओ बरवाला विशाल पराशर, बीडीपीओ रायपुररानी परमनंदन, डॉ. अनुज बिश्नोई, सिंचाई विभाग के एसडीओ सुखविंद्र सिंह, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के एसडीई विनोद कुमार और चारों ब्लॉकों के ब्लॉक कॉर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed