फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Magistrate not satisfied with police report in rape case against Dhadrianwala, case reaches High Court

Panchkula News: ढडरियांवाला के खिलाफ दुष्कर्म मामले में पुलिस रिपोर्ट से मजिस्ट्रेट संतुष्ट नहीं, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Wed, 02 Jul 2025 09:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Magistrate not satisfied with police report in rape case against Dhadrianwala, case reaches High Court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला के पटियाला आश्रम में 2012 में दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या के आरोपों के मामले में पंजाब पुलिस की क्लोजर रिपाेर्ट से असंतुष्ट मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट भेज दी है। हाईकोर्ट ने अब याची पक्ष कोे इसका अध्ययन कर अगली सुनवाई पर पक्ष रखने का आदेश दिया है।
इससे पहले हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच से इन्कार कर दिया था। हाईकोर्ट ने लोकल पुलिस को ही जांच करने और उठाए गए कदमों की जानकारी मजिस्ट्रेट को सौंपने का आदेश दिया था। साथ ही मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है कि यदि जांच में खामी लगे तो मामला हाईकोर्ट को भेजें, हाईकोर्ट तब उचित आदेश जारी करेगा। इस आदेश के साथ ही हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने याचिका दायर कर इस मामले की जांच सीबीआई या वरिष्ठ आईपीएस की अगुवाई में एसआईटी से कराने के निर्देश देने की मांग की थी। याचिका में बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला पर गंभीर आरोप लगाए गए है। याची की वकील नवनीत कौर ने कहा कि याची की बहन की 22 अप्रैल, 2012 को बाबा रणजीत सिंह ढडरियांवाला के डेरे में दुष्कर्म के बाद कोई जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई थी। उसके अनुसार उसकी बहन एक धार्मिक लड़की थी जो 2002 से रणजीत सिंह की अनुयायी बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपनी किशोरावस्था में थी और वह धार्मिक सेवा करने के लिए नियमित रूप से वहां जाती थी और बाबा रणजीत सिंह के प्रति उसकी बहुत श्रद्धा थी। हत्या से कुछ दिन पहले उसकी बहन को रणजीत सिंह की वास्तविकता के बारे में पता चला कि वह डेरा में महिला भक्तों को प्रभावित करता था और फिर उनका यौन शोषण करता था।

उसकी बहन ने अपने माता-पिता और पुलिस को बताकर शोषण के उपरोक्त कृत्यों के लिए बाबा रणजीत सिंह के खिलाफ विरोध करने का फैसला किया। बहन ने बताया कि वह बाबा रणजीत सिंह की पीड़ितों में से एक है, उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। 22 अप्रैल, 2012 को दोपहर उसे गुरुद्वारा साहिब से डेरा में उपस्थित होकर बाबा के साथ मामला सुलझाने के लिए फोन आया, जिस पर वह वहां चली गई। जब वह डेरा पहुंची, तो उसने अपने घर पर फोन करके बताया कि बाबा ने उसे जहर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed