फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lost 13.10 lakh rupees due to greed for 1000 dollars

Panchkula News: 1000 डॉलर के लालच में 13.10 लाख गंवाए

Sun, 22 Feb 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lost 13.10 lakh rupees due to greed for 1000 dollars
फेसबुक फ्रेंडशिप से साइबर फ्रॉड तक, ‘ब्रिटेन की महिला’ बनकर रिटायर्ड कर्मचारी को फंसाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन निवेश के झांसे में आकर 13.10 लाख रुपये गंवा बैठे। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच ठगों ने सुनियोजित तरीके से पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीतकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। शिकायत मिलने पर साइबर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, दिसंबर 2025 में फेसबुक पर ‘ब्रेंडा’ नाम की प्रोफाइल से बातचीत शुरू हुई। खुद को ब्रिटेन की नागरिक बताने वाली महिला ने कुछ ही दिनों में बातचीत व्हाट्सएप पर शिफ्ट कर ली। इसके बाद ‘एलिजाबेथ’ नाम की कथित सहयोगी को जोड़ा गया, जिसने खुद को फार्मा बिजनेस से जुड़ा बताते हुए निवेश योजना पेश की।
विज्ञापन

ठगों ने लालच दिया कि 1000 डॉलर का प्रोडक्ट खरीदकर उसे 3000 डॉलर में आगे सप्लाई कर भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। कंपनी द्वारा निवेश पूरी तरह सुरक्षित होने का भरोसा भी दिलाया गया। झांसे में आकर पीड़ित ने किस्तों में कुल 13.10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पहली ट्रांजेक्शन 29 दिसंबर 2025 को 2.43 लाख रुपये और अंतिम 13 फरवरी 2026 को 3.05 लाख रुपये की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब न तो कोई प्रोडक्ट मिला और न ही मुनाफा, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अब बैंक खातों की डिटेल, डिजिटल चैट और कॉल रिकॉर्ड खंगालकर आरोपियों की पहचान और रकम की ट्रेसिंग में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed