फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Looted 95 thousand rupees by pointing pistol at salesman's temple

Panchkula News: सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल तानकर 95 हजार रुपये लूटे

Mon, 29 Jan 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Looted 95 thousand rupees by pointing pistol at salesman's temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-25 में देर रात नकदी लेकर जा रहे सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 95 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सेल्समैन ने इसकी जानकारी मालिक को दी। सूचना पाते ही चंडीमंदिर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। चार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-19 निवासी राजकुमार ने बताया कि वह करीब दो साल से सेक्टर-25 होलसेल सुपर मार्केट में बतौर सेल्समैन की नौकरी कर रहा है। वह रोज की तरह शनिवार की रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करके पूरे दिन का कैश लेकर अपने मालिक के घर सेक्टर- 24 जा रहा था। उसके पास 95 हजार 500 रुपये थे। यह उसने एक्टिवा की डिक्की में रखे थे। जब वह रात करीब 9:30 बजे सेक्टर-25 जीएसटी भवन के सामने पहुंचा तो मोड़ पर पहले से दो लड़के खड़े थे। एकदम से आगे आकर दोनों ने उसकी एक्टिवा रुकवा दी। एक लड़के ने हेलमेट पहना हुआ था। उसने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और उसकी कनपटी पर तान दी। दूसरे लड़के ने ऊपर वाली जेब से चाकू निकाला उसकी पीठ पर लगा दिया।
विज्ञापन

उसी समय दो लड़के और आए उन लोगों ने अपने मुंह मफलर से ढके हुए थे। उनमें से एक ने एक्टिवा की चाबी से डिक्की खोली और उसमें रखे रुपये निकाल लिए और उसको धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद सभी बदमाश मारुति कार और मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। उसने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी। थोड़ी देर में मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed