{"_id":"689a3d950d3308b584008404","slug":"long-queue-for-treatment-in-civil-hospital-patients-troubled-due-to-malfunctioning-of-x-ray-machine-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18827-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लगी लंबी लाइन, एक्सरे मशीन खराब होने मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लगी लंबी लाइन, एक्सरे मशीन खराब होने मरीज परेशान
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल दो दिन छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लगीं। करीब 5000 मरीज पहुंचने से डॉक्टरों को जांच में वक्त लगा। एक्सरे मशीन में 12 बजे तकनीकी खामी आने से एक घंटे तक एक्सरे नहीं हुए। वहीं,, पर्ची बनवाने, जांच कराने और रिपोर्ट लेने में लोगों को दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। इस कारण मरीज परेशान रहे।
सिविल अस्पताल की हड्डी, स्किन ओपीडी, सर्जरी वार्ड में काफी भीड़ रही। वहीं, टेस्ट के दौरान मरीजोंं को समस्या हुई। वहीं, मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में चलने वाली बच्चोंं और गायनी वार्ड की ओपीडी में भी भीड़ अधिक रही।
एक्सरे मशीन खराब होने से इलाज में समय लगा
मैं इलाज के लिए सुबह 8 बजे आ गया। एक घंटे लाइन में लगकर डॉक्टर को दिखाया। तकनीकी खराबी के बाद एक घंटे एक्सरे नहीं हुए। इस कारण डॉक्टर को दोबारा दिखाने में दो घंटे का समय लगा। 11 बजे के बाद दोबारा हड्डी के डॉक्टर को दिखाया। -शिवकुमार निवासी खटौली, पंचकूला
विज्ञापन
एक्सरे मशीन बंद होने से परेशानी हुई
मुझे सांस लेने में समस्या हुई है। इसके बाद एमडी मेडिसिन में दिखाने के बाद एक्सरे के लिए आया। एक्सरे होने मेंं करीब दो घंटे का वक्त लगा। इस कारण इलाज मिलने में देरी हुई। -जितेंद्र, हल्लोमाजरा, चंडीगढ़
अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक थी। इसलिए सुबह के समय इलाज मेंं समय अधिक लगा। एक्सरे की तकनीकी खामी को ठीक करने के बाद सभी का एक्सरे हुए। - आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल 6