{"_id":"5e1a2fa88ebc3e87e2010652","slug":"lohri-is-expected-to-rain-night-temperature-falls-below-five-degrees-panchkula-news-pkl362846475","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः लोहड़ी पर बारिश के बन रहे आसार, रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः लोहड़ी पर बारिश के बन रहे आसार, रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे आया
Sun, 12 Jan 2020 02:37 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार लोहड़ी के अवसर पर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर 13 जनवरी को पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। पहाड़ों में अच्छी बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है तो कुछ जगहों पर ओले गिरेंगे।
विज्ञापन
यह इस साल का तीसरा पश्चिमी विक्षोभ है। पिछले कई साल की तुलना में इस साल ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इससे पूरे जनवरी बारिश की गतिविधियां जारी रहने वाली हैं। इससे एक बात साफ हो गई है कि शहरवासियों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। बारिश के बाद फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 16 से 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के बीच रिकार्ड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
दिन का तापमान गिरने से एक बार फिर ठंडे दिन लौट सकते हैं। ठंडे दिन उस स्थिति को कहा जाता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया जाता हो। इस बात की पूरी संभावना है कि ठंडे दिन फिर से लौटेंगे। मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि जनवरी के आखिरी तक दो से तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ और आ सकते हैं।