फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Lockdown News: Lockdown may be strict in some areas of Punjab

पंजाब के कुछ इलाकों में कड़ा हो सकता है लॉकडाउन, कैप्टन बोले- कदम उठाने में गुरेज नहीं करुंगा

Tue, 18 Aug 2020 12:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab Lockdown News: Lockdown may be strict in some areas of Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में कोविड के बढ़ते मामलों और लगातार बढ़ती मौतों की संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि महामारी को आगे फैलने से रोकने के लिए वह सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन


अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीटिंग के दौरान राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सलाहकार कमेटी के चेयरमैन डा. केके तलवार द्वारा दिए सुझावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए सख्त उपाय करने पर विचार करेगी।
विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री ने कोविड से ज्यादा प्रभावित इलाकों में फिर से सख्त लॉकडाउन के संकेत दिए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कोविड संकट पर डा. तलवार ने कहा कि लुधियाना, मोहाली, जालंधर और पटियाला चार जिलों में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं और स्थिति पर काबू पाने के लिए और सख्त सुरक्षा उपायों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन बचाने के लिए जल्द टेस्टिंग और समय पर इलाज की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मामलों की संख्या 31000 से ज्यादा पहुंचने और 800 मौतें होने से राज्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौजूदा समय प्रति दस लाख मौतों की दर 27.2 तक पहुंच चुकी है। 265 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 20 वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग समेत प्रतिदिन 20000 टेस्ट की क्षमता बन चुकी है।


डॉ. तलवार ने अनुसंधानकर्ताओं का हवाला देते हुए कहा कि अगले चार हफ्तों के लिए मास्क पहनने को सख्ती से अमल में लाने से महामारी को काबू करने में सहायता मिल सकती है। कैप्टन ने कहा कि जिला और पुलिस अधिकारियों को मास्क पहनने और अन्य कोविड सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए सख्त हिदायतें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed