फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Liquor sale banned within 2.5 km of Mansa Devi temple

Panchkula News: होली काम्पेलक्स बनेगा श्री माता मंदिर देवी क्षेत्र, 2.5 किलोमीटर में शराब बिक्री पर प्रतिबंध

Wed, 23 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Liquor sale banned within 2.5 km of Mansa Devi temple
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार थानेसर और पिहोवा की तर्ज पर पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर के क्षेत्र को ऽहोली कॉम्पलेक्सऽ बनाने जा रही है। इसके तहत मनसा देवी मंदिर के निर्धारित क्षेत्र में शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा। साथ ही मंदिर क्षेत्र से 2.5 किलोमीटर के क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। मौजूदा समय में जो ठेके वहां पर हैं, उन्हें भी कहीं ओर आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये फैसले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हरियाणा सचिवालय में हुई श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में लिए गए। आगामी कुछ माह में इन फैसलों को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया कि श्री माता मनसा देवी परिसर में बन रहे संस्कृत कॉलेज को श्राइन बोर्ड ही चलाएगा। इस कॉलेज में स्टाफ की नियुक्ति, उनका वेतन व विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस श्राइन बोर्ड द्वारा ही तय की जाएगी। इस कॉलेज की आधारशिला रखी जा चुकी है। श्राइन बोर्ड ने इसके लिए जमीन मुहैया करवा दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में बन रहे वृद्धाश्रम की इमारत लगभग तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री ने इसके संचालन के लिए बोर्ड को जल्द से जल्द योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस वृद्धाश्रम के लिए फर्नीचर खरीदने के लिए भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिसर में राष्ट्रीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान व संस्कृत गुरुकुल के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।

अंत्योदय स्कीम के अंतर्गत छात्रों को वजीफा देगा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड
श्राइन बोर्ड की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने फैसला लिया कि अंत्योदय स्कीम के अंतर्गत छात्रों को कौशल विकास के लिए वजीफा दिया जाएगा। इसमें पंचकूला के 1 लाख, 80 हजार रुपये आय वाले परिवारों के 1 हजार बच्चों को कौशल विकास के लिए 3 हजार रुपये महीना की राशि बतौर वजीफा दी जाएगी। बैठक में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, एसीएस अनुराग रस्तोगी, एसीएस अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, डॉ. अमित अग्रवाल, पंचकूला के जिला उपायुक्त महावीर कौशिक, बोर्ड के सीईओ अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, सचिव कालका पृथ्वी राज, सदस्य पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सदस्य बंतो कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed