{"_id":"6875457aadeec926c9082dad","slug":"lightning-fell-on-the-roof-of-the-house-cracks-appeared-in-the-lintel-panchkula-news-c-74-1-lud1001-111082-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आसमानी बिजली घर की छत पर गिरी, लेंटर में आईं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आसमानी बिजली घर की छत पर गिरी, लेंटर में आईं दरारें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। इंदिरा कॉलोनी स्थित पुलिसकर्मी गोरखा शर्मा के घर की छत पर सोमवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के समय पुलिसकर्मी की पत्नी छत पर थीं। बिजली गिरने से उन्हें तेज झटका लगा और उनका कंधा काला पड़ गया। छत पर लगा लोहे का पिलर टूट गया और लेंटर में दरारें आ गईं। घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।
धमाके की आवाज से डरकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पड़ोसियों के अनुसार पुलिसकर्मी को लाखों का नुकसान हुआ है। घर के मालिक गोरखा शर्मा ने बताया कि हादसे के समय वह अपनी ड्यूटी पर था। घटना की जानकारी मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा। छत पर जाकर देखा तो काफी नुकसान हुआ था। इस हादसे में उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई।