{"_id":"626c3ee1f21a7b48400ac5ce","slug":"lightning-cut-made-sweat-people-locked-the-office-pkl-office-news-pkl449163948","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में दर्जनों गांवों के किसानों ने बिजली दफ्तर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में दर्जनों गांवों के किसानों ने बिजली दफ्तर पर जड़ा ताला
विज्ञापन
बरवाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय बरवाला के अंतर्गत पड़ने वाले बागवाला ठरवा फिडर पर पड़ने वाले ठरवा, बागवाला, बागवाली, समानवा, ककराली, गोलपुरा, बहबलपुर, मौली आदि गांवों के सैकड़ों किसान और लोग बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को किसान नेता बहादुर राणा ककराली की अगुवाई में बरवाला में बिजली दफ्तर पर इकट्ठे हुए। इस मौके पर गुस्साए किसानों और लोगों ने बिजली कार्यालय के गेट को ताला जड़कर, धरना प्रदर्शन करके बिजली विभाग और सरकार के प्रति बिजली कटौती को लेकर जमकर रोष प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मौजूद बागवाला के किसान साहब सिंह, सुलिंदर सिंह, प्रवीण शर्मा जासपुर, संदीप नंबरदार, रामकुमार, भूपेंद्र ठरवा, इंद्र फौजी, रजत, बागवाली, टोनी बहबलपुर, ग्रामीण बब्बरसैन, नीरज, संदीप, महावीर राणा, सुच्चा सिंह आदि किसानों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। इस कारण उनके खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। वहीं बिजली कटौती के कारण गांवों में रहने वाले ग्रामीणों का भी इस भीषण गर्मी में बुरा हाल है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि एक ओर तो सरकार की ओर से लोगों के घरों के बिजली मीटरों को बाहर करके और जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली देने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं धरातल पर यह दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। जबकि किसानों और लोगों की ओर से बिजली बिलों की अदायगी भी समय पर की जा रही है। ऐसे में अगर समय पर बिजली सप्लाई नहीं मिलेगी तो किसानों और लोगों का रोष प्रदर्शन करना जायज है।
साथ ही ग्रामीणों की समस्या को लेकर जब बरवाला बिजली दफ्तर के एसडीओ आशीष चोपड़ा ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या का हल करने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण नहीं माने। गांव के लोगों और किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही। सूचना मिलते ही बिजली विभाग पंचकूला के एक्सईएन संजीव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धरने से उठाया और किसानों को हर रोज सुबह चार बजे से नौ बजे तक गांवों में भी पर्याप्त बिजली सप्लाई देने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान और गांव के अन्य लोग शांत हुए।
विज्ञापन
वहीं, कस्बा बरवाला और क्षेत्र के गांवों में भी आजकल बिजली के अघोषित कटों के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। इस भीषण गर्मी में खूब पसीना छूट रहा है। इससे परेशान लोगों में सरकार और बिजली विभाग के प्रति काफी रोष पनप रहा है। लोगों का कहना है कि समय पर पर्याप्त बिजली सप्लाई न मिलने से लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही बिजली से जुड़े लोगों का व्यवसाय भी काफी प्रभावित हो रहा है।