फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   LFT and RFT test machine broken in Civil Hospital, tests of patients not done

Panchkula News: सिविल अस्पताल में एलएफटी और आरएफटी टेस्ट की मशीन खराब, नहीं हुए मरीजों के टेस्ट

Sun, 06 Oct 2024 05:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
LFT and RFT test machine broken in Civil Hospital, tests of patients not done
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एलएफटी और आरएफटी टेस्ट की मशीन खराब हो गई है। इस कारण मरीजों के यह टेस्ट नहीं हो सके। इसी वजह से अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, टेस्ट नहीं होने के बाद मरीजों के तीमारदारों ने 300 रुपये खर्च कर टेस्ट करवाया है। वहीं, सैंपल लेने में भी लापरवाही से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई है। शहर के सिविल अस्पताल में एक हजार मरीजों के टेस्ट नहीं हुए। वहीं, अस्पताल में ट्रेनी विद्यार्थियों की ओर से सैंपल लेने के दौरान ग्लब्स का इस्तेमाल नहीं होता है। इस कारण इंफेक्शन का डर बना हुआ है। इसके अलावा इन ट्रेनी विद्यार्थियों के साथ सीनियर साथी नहीं होते हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में रोजाना साढ़े चार हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इस ओपीडी में बुखार, डेंगू , मलेरिया और हार्ट की बीमारी के रोजाना एक हजार मरीजों के एलएफटी और आरएफटी टेस्ट होते हैं। मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। इस कारण यह टेस्ट नहीं होने के बाद लोगों का बाहर से टेस्ट करवाना पड़ा। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों को परेशानी हुई। लोग सुबह से दिनभर भटकते रहे। सभी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद बाहर से भी टेस्ट करवाकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed