{"_id":"6879665c183c7b03700d68c6","slug":"letter-written-to-dc-for-prevention-of-infectious-diseases-including-dengue-and-malaria-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18357-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेंगू, मलेरिया सहित संक्रामक बीमारियोंं से बचाव के लिए डीसी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेंगू, मलेरिया सहित संक्रामक बीमारियोंं से बचाव के लिए डीसी को लिखा पत्र
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में डेंगू के दस और मलेरिया के तीन मामले आने के बाद संक्रमक बीमारियोंं से बचाव के लिए नगर निगम और डीसी का पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने पत्र लिखा है। एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने मांग करते हुए कहा कि पंचकूला नगर निगम, और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचकूला में निवासियों की सुरक्षा के लिए अभी तक फॉगिंग का काम शुरू नहीं किया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की जांच में डेंगू, मलेरिया के मामले आए हैं। इन मामलों में भारी वृद्धि हो रही है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभागने अभी तक मशीनों या मैनुअल रूप से फॉगिंग का काम भी शुरू नहीं किया है। दोनों विभागों ने शहर में मच्छरों के प्रजनन को समाप्त करने के लिए अभी तक कोई अन्य कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया है।
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन (सीडब्ल्यूए) के सदस्यों ने बताया कि नगर निगम की ओर से छिड़काव पिछले सालोंं मेंं सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। दवाओं का सही तरीके से छिड़काव किसी भी घर, इमारत, प्रभावित क्षेत्र में नहीं जा पाता। जहां मच्छरों की भरमार हो, और इस तरह सब किया कराया बेकार चला जाता है। जनता को ऐसी खतरनाक बीमारियों से बचाने का उद्देश्य, इसमें लगने वाला धन, शक्ति और श्रम, आमतौर पर बर्बाद हो जाता है और इससे किसी को कोई लाभ नहीं होता।
सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश सोंधी, सचिव केआर कोली, महासचिव सुनील जैन और नागरिक कल्याण संघ के अन्य सदस्यों ने नगर आयुक्त, उपायुक्त मोनिका गुप्ता और महापौर कुलभूषण गोयल से आग्रह किया कि वे दवाओं के छिड़काव की प्रक्रिया की जाँच करें, जो पूरी तरह से त्रुटिरहित हो और बीमारियों पर पूरी तरह नियंत्रण पाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।