फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lessons taken from the second wave of Corona, oxygen plants will start

कोरोना की दूसरी लहर से लिया सबक, ऑक्सीजन प्लांट होंगे शुरू

Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lessons taken from the second wave of Corona, oxygen plants will start
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में होने वाली ऑक्सीजन की कमी से सबक लेते हुए पंजाब सरकार ने सभी ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सूबे में ओमिक्रॉन के संभावित खतरे के बीच सोमवार को उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में बेडों की उपलब्धता पूरी करने के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सोनी ने राज्य के सभी प्राइमरी हेल्थ सेंटरों (पीएचसी), कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों (सीएचसी) और ऑक्सीजन प्लांट को चलाने के हुक्म दिए हैं, जिससे मरीजों की संख्या में संभावित विस्तार से कारगर ढंग से निपटा जा सके। सोनी ने विभाग के उच्चाधिकारियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में बेडों की उपलब्धता संबंधी नियमित तौर पर जांच करने के निर्देश दिए और उनको डॉक्टरों के खाली पदों की बारीकी से समीक्षा करने के लिए कहा। उन्होंने पीएचसी को सीएचसी, सीएचसी को एसडीएच (सब डिवीजनल अस्पतालों) में अपग्रेड करने के भी आदेश दिए। एएनएम, एनएचएम स्टाफ और आशा वर्करों की सेवाओं को नियमित करने के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह हाई लेवल मीटिंग में यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री का भी कार्यभार देख रहे उपमुख्यमंत्री सोनी के सरकारी आवास पर हुई बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चाहे इस समय पर मामलों की संख्या कम है, लेकिन दवाएं, ऑक्सीजन टैंकर, ऑक्सीमीटर और अन्य जरूरी समान समेत सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य राज कमल चौधरी, मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन कुमार राहुल, एमडी पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन भूपिंदर सिंह और डा. ओपी गोजरा उपस्थित थे।

लुधियाना में एक संक्रमित की मौत
सोमवार को लुधियाना में एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 46 नए संक्रमित मिले हैं। अब तक सूबे में 16640 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कुल 46 संक्रमितों में सबसे अधिक 14 पठानकोट में मिले हैं। जालंधर में 9, पटियाला में 7, लुधियाना और मोहाली में 6-6, चार जिलों में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed