फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Leopard spotted again in Chandimandir residential area, panic grips residents

Panchkula News: चंडीमंदिर के रिहायशी इलाकों में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग

Wed, 28 Jan 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in Chandimandir residential area, panic grips residents
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पिंजरा लगाने की उठी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। चंडीमंदिर क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई है। पिंजौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंडीमंदिर और आसपास के इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि स्थानीय लोगों ने की है। बताया जा रहा है कि चंडी माता मंदिर के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया जो आबादी के बेहद करीब है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ मंदिर के पीछे रिहायशी इलाके के पास एक पेड़ पर घूमता नजर आया। किसी व्यक्ति ने तेंदुए का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से इलाके में डर का माहौल है और लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ रहा है, जिससे आवारा कुत्तों, पालतू मवेशियों के साथ-साथ इंसानों पर भी खतरा बढ़ गया है। लोगों को आशंका है कि समय रहते कार्रवाई न होने पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अमरावती एनक्लेव कॉलोनी में तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर उसे मार दिया था। घटना के बाद मौके पर बिखरा खून देखकर लोग और अधिक सहम गए थे। तेंदुआ वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ था।


स्थानीय लोगों ने वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा और अन्य आवश्यक उपकरण लगाए जाएं। लोगों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से सूरजपुर, चंडीमंदिर, अमरावती एन्क्लेव कॉलोनी, ट्राइडेंट एरिया और डीएलएफ क्षेत्र के आसपास लगातार देखा जा रहा है। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed