{"_id":"69348d9363910dbb020a0bc2","slug":"leopard-appears-in-front-of-cars-on-chandimandir-morni-road-panchkula-news-c-87-1-pan1010-130290-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीमंदिर–मोरनी रोड पर कारों के सामने आया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीमंदिर–मोरनी रोड पर कारों के सामने आया तेंदुआ
Sun, 07 Dec 2025 01:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
चंडीमंदिर–मोरनी रोड पर कार के आगे आया तेंदुआ
कुछ पल कारों की रोशनी में खड़ा रहा, फिर जंगल में लौटा
इलाके में तेंदुए की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीण दहशत में
संवाद न्यूज एजेंसीचंडीमंदिर। चंडीमंदिर–मोरनी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब मांधना गांव में शादी समारोह में जा रहे चंडीमंदिर और कजियाना गांव के लोगों की कारों के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। देवराज, ताराचंद और अच्छर कुमार बघारनी परिवार के सदस्य कारों के काफिले के साथ गुजर रहे थे तभी जंगल की ओर से आया तेंदुआ सीधे कारों के सामने आ खड़ा हुआ।
तेंदुए को देखकर चालक तुरंत कार रोकने पर मजबूर हो गए। कुछ सेकंड तक तेंदुआ कारों की लाइट में खड़ा रहा और फिर जंगल में लौट गया। अचानक हुई इस घटना से कारों में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए।
ग्रामीणों के अनुसार चंडीमंदिर के पास स्थित स्कूलों के आसपास घना जंगल है जहां तेंदुए घूमते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती गतिविधियों से लोगों में डर का माहौल है। देवराज ने बताया कि गांव में पालतू पशु बाड़ों और कमरों में बंधे रहते हैं। अब तेंदुए की आवाजाही बढ़ने से उनकी चिंता बढ़ गई है। स्कूली बच्चों को रोजाना इसी जंगल वाले मार्ग से चंडीमंदिर और आसपास के गांवों में जाना पड़ता है, जिससे भय और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।