{"_id":"6568ec28d6a041660a0e1475","slug":"led-vans-will-take-development-works-to-the-masses-new-cards-will-also-be-made-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-5135-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी एलईडी वैन, नए कार्ड भी बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी एलईडी वैन, नए कार्ड भी बनेंगे
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने खंड बरवाला के गांव बूंगा से विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद का शुभारंभ किया। गांव बूंगा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानचंद गुप्ता ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्हाेंने बताया कि यह एक एलईडी वैन नहीं बल्कि एक विकास रथ है जो हर गांव और वार्ड में केंद्र और राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा। यह विकास रथ प्रतिदिन दो गांवों को कवर करेगा। इसके जरिए लोगों के प्रापर्टी कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि में आई त्रुटियों को दूर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से गांव और वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। त्रुटियों को दूर करने के साथ साथ मौके पर ही नए कार्ड भी बनाए जाएंगे ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि इसे नरेंद्र मोदी की गारंटी का रथ कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का भी हुआ प्रसारण
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण भी किया गया। इसे गांववासियों ने धैर्य और उत्साह के साथ सुना व देखा। कार्यक्रम में 9 साल हुआ कमाल, उपेक्षित पंचकूला बना विकसित पंचकूला’ पुस्तक में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पंचकूला में हुए विभिन्न विकास कार्यों को प्रजेंटेशन के माध्यम से दर्शाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान, पंचकूला और चंडीगढ़ के यात्रा प्रभारी अशोक मालविया आईआरएस और अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल भी उपस्थित थीं।