फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Lawyers will fight free cases filed against farmers in agitations

चंडीगढ़ : आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज केस मुफ्त लड़ने का वकीलों ने किया एलान

Sun, 06 Dec 2020 02:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 06 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Lawyers will fight free cases filed against farmers in agitations
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वकीलों की संस्था आल इंडिया लॉयर्स फोरम ने एलान किया है कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान या इससे उपजे किसी भी कानूनी विवाद के लिए किसानों व उनके सहयोगी प्रदर्शनकारियों को पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा की किसी भी अदालत में केस लड़ने में हर प्रकार की सहायता दी जाएगी। फोरम पदाधिकारियों ने कहा कि यह कानूनी सहायता सेवार्थ होगी और इसके लिए कोई भी फीस नहीं ली जाएगी।

विज्ञापन


फोरम के पंजाब प्रधान बिक्रमजीत सिंह जटाणा ने कहा कि आल इंडिया लॉयर्स फोरम के पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा राज्यों से संबंधित एग्जीक्यूटिव बॉडीज की विशेष मीटिंग की गई थी। बैठक में हरियाणा प्रधान उदित मेंहदीरत्ता व चंडीगढ़ प्रधान अमनदीप सिंह और तीनों राज्यों से संबंधित पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन पर गंभीरता से चर्चा की गई।
विज्ञापन



बिक्रमजीत जटाणा ने कहा कि इसके साथ ही फोरम ने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को रोकने के लिए की गई ज्यादती की सख्त निंदा की है। उन्होंने कहा कि फोरम ने फैसला लिया है कि सांविधानिक हक के तहत किए जा रहे इन शांतिमय विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों और किसानों पर दर्ज मामलों में यदि किसान या उनके सहयोगी चाहेंगे तो उनके केस मुफ्त लड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में फोरम के पदाधिकारी करन जिंदल, चरनजीत सिंह बराड़, मुनीष वैद्य, अर्पणदीप नरूला, अरुणजीत सिंह कक्कड़, करनपाल सिंह चीमा, हितेश वर्मा, अमनदीप छाबड़ा, अंकित गुप्ता, निशांत मैनी, मुनीष राज चौधरी, सतिंदर गर्ग, कुनाल संधू, गगनदीप सिंह, गीतांजलि वधवा, शेरबाज सिंह संधू, कुलविंदर लखनपाल, गुरबिंदर सिंह चाहल, सतवीर सिंह, सनजोत सिंह हारा व वरिंदरजीत सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed