फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawyers' strike continues, people who arrived on date get upset

Panchkula News: वकीलों का धरना जारी, तारीख पर पहुंचे लोग हुए परेशान

Sat, 24 Aug 2024 05:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike continues, people who arrived on date get upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला-कालका। वकीलों की फैमिली कोर्ट और ज्यूडिशियल कांप्लेक्स बनवाने की मांग के समर्थन में कालका और जिला अदालत के वकीलों ने तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। आगे हड़ताल जारी रखनी है या नहीं वकील सोमवार को निर्णय लेंगे। हड़ताल के कारण तीन दिन में जिला अदालत में 1700 से अधिक सिविल और क्रिमिनल केसों की सुनवाई नहीं हुई। वकील मांगों के समर्थन में तीसरे दिन भी अदालत के मुख्य गेट के सामने बैठे रहे।

हड़ताल के दौरान किसी भी वकील को अदालत परिसर में नहीं जाने दिया गया। अलग-अलग केसों की सुनवाई पर अदालत पहुंचे लोगों को हड़ताल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि वकीलों की मांग जायज है। बार एसोसिएशन सोमवार को हड़ताल जारी रखने का निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी फैमिली कोर्ट और ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनवाया गया। वकीलों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। कालका में भी वकीलों ने धरने पर बैठकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed